होमप्रशासनिकजबलपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों पर बम स्क्वाड कर रही चेकिंग, संदिग्ध...

जबलपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों पर बम स्क्वाड कर रही चेकिंग, संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस से संपर्क करें

18 सितंबर को उपराष्ट्रपति का आगमन, राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस समारोह में होंगे शामिल

जबलपुर – उपराष्ट्रपति महमहिम जगदीप धनखड़ के जबलपुर आगमन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने के निर्देश दिए हैं।

आज बम निरोधक दस्ते द्वारा विटनरी कालेज, शंकर शाह रधुनाथ शाह स्मारक मालगोदाम, कल्चुरी होटल, मानस भवन कार्यक्रम स्थल तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान सहित स्निफर डॉग के साथ विटनरी कालेज, शंकर शाह रधुनाथ शाह स्मारक कल्चुरी होटल, मानस भवन कार्यक्रम स्थल तथा मान्नीय उच्च न्यायालय परिसर, एवं भीड़भाड़ वाले स्थान रेल्वे स्टेशन, दीनदयाल बस स्टैण्ड, मॉल में चैकिंग की जा रही है।

स्निफर डॉग के साथ मुख्य स्थानों पर बम स्क्वाड की चेकिंग

पुलिस अधीक्षक ने संस्कारधानी की जनता से अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमांक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. (बम निरोधक दस्ता) टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त