होमअपराधमहिला का वेश बना कर सुने घर का ताला तोड़, सोने चांदी...

महिला का वेश बना कर सुने घर का ताला तोड़, सोने चांदी सहित नगदी की चोरी

जबलपुर – अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो कोई ना कोई सुराग छोड़ ही देता है, ऐसा ही मामला सामने आया जब गत 22 अगस्त को मदन महल थाना अंतर्गत सुदामा नगर में मुकेश उपाध्याय के घर हुई चोरी में पुलिस पड़ताल कर रही थी जब टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, फुटेज में चोरी करने वाला आरोपी महिला के कपडे पहने हुये था, जिस कारण किसी किन्नर या महिला पर संदेह हो रहा था, बारीकी से देखने पर एक सीसीटीव्ही फुटेज मे आटो से एक काले रंग के कपडे मे आता हुआ एवं घर मे घुसते हुये एक व्यक्ति दिखा , सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुये आटो की पहचान की गई एवं आटो वाले की जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि एक आटो वाला आता जाता है एवं जुआ भी खेलता है। आटो वाले के चलने के तरीके से आटो वाले की पहचान की गयी एवं घटना स्थल पर मिली हथौडी की पहचान करायी गयी तो बताया गया कि इस प्रकार की हथौडी खेमसिंह मरावी रखता है। खेमसिंह मरावी की तलाश की गयी जो घर से गायब मिला। पतासाजी करते हुये संदेही आटो चालक खेम सिंह मरावी उर्फ संजय ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी रैगवॉ शहपुरा डिण्डोरी हाल निवासी कैलाश आटा चक्की के पास मदनमहल को डिण्डेारी से पकडकर लाया गया एवं सघन पूछताछ की जिसने चोरी करना स्वींकार करते हुये बताया कि 3 वर्ष मुकेश उपाध्याय ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसका बदला लेने के लिये उसने चोरी की थी। आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये नगदी रूपयो में से नगद 2260 रूपये सहित 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त औजार जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया है।


पतासाजी करते हुये नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी मदनमहल श्री नीरज वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक के.पी. झारिया, प्रधान आरक्षक सतीष तिवारी, आरक्षक हेमराज, सतीष झारिया, सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त