होममध्य प्रदेशजबलपुरजबलपुर जेल में बहनों ने बांधी भाइयों को राखी

जबलपुर जेल में बहनों ने बांधी भाइयों को राखी

जबलपुर केंद्रीय कारागार में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार जबलपुर में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के निर्देश अनुसार, बंदियों के अपनी बहनों से मिलने और रक्षाबंधन मनाने के लिए विशेष मुलाकात का प्रबंध किया गया, इस दौरान 993 पुरूष बंदियों को लगभग 2682 माताओं और बहनों ने भाइयों को कुमकुम लगा राखी बांधी वंही जेल में निररूद्व 39 महिला बंदियों से उनके भाइयों ने राखी बंधवाई ।

राखी बांधने वाली बहनों ने अपने भाइयों से सही रास्ते पर चलने की सौगंध लेते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की, जेल पुलिस अधीक्षक ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ ही हर्षोल्लास से कार्यक्रम सम्पन्न करने के लिए सभी कर्मचारियों की भी प्रशंशा की ।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त