होममध्य प्रदेशजबलपुरयह सड़क रहेगी 30 दिनों तक बंद

यह सड़क रहेगी 30 दिनों तक बंद

30 दिनों के लिए बंद रहेगी गेट नम्बर 4 से स्नेह नगर मेन रोड़

जबलपुर नगर निगम द्वारा शहर में विकास के लिए जगह जगह निर्माण कार्य कार्य कराये जा रहे हैं। जिसके कारण कहीं-कहीं मार्गो को परिवर्तित भी किया जा रहा है। हालांकि इससे नागरिकों को असुविधा भी हो रही है पर सुरक्षा की दृष्टि से भी मार्ग परिवर्तन आवश्यक है, संभाग क्रमांक 2 के संभागीय यंत्री प्रदीप मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग क्रमांक 02 कछपुरा के अंतर्गत गेट नंबर 04 से स्नेह नगर मेन रोड की ओर जाने वाली सड़क निर्माण का कार्य प्रगतिरत होने के कारण आज से 30 दिनों तक मार्ग बंद रहेगा। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए निगम प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त