होममध्य प्रदेशजबलपुरगिर गया खेत में बना मकान, मलबे के नीचे दबे परिवार के...

गिर गया खेत में बना मकान, मलबे के नीचे दबे परिवार के 5 लोग

चरगवां पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर बचाई जान

थाना चरगवां के ग्राम बढैयाखेड़ा के टेक सिंह पटेल का मकान बारिश की वजह से रात लगभग 2 बजे उस समय भरभरा कर गिर गया जब वह परिवार के साथ घर में सो रहे था। हादसे में टेक सिंह व उसकी पत्नी भूरी बाई एवं बेटी मोहिनी व काजल सहित छोटा बेटा दुर्गेश मलबे दब गए थे। मकान गिरने के बाद मलबे के नीचे दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रह रहे एक परिवार की नींद खुल गई जिन्होने मौके पर पहुंचकर चरगवां पुलिस सहित डायल-100 में कॉल कर सहायता मांगी। सूचना पर पहुचे चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक एवं स्टाफ ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर बड़ी मशक्कत के बाद टेक सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष, पत्नी श्रीमति भूरी बाई उम्र 40 वर्ष, बेटी श्रीमति मोहिनी उम्र 19 वर्ष, कु. काजल उम्र 14 वर्ष एवं बेटा दुर्गेश सिंह उम्र 11 वर्ष को बहार निकाला, एवं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में अधिक घायल टेक सिंह पटेल एवं काजल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जया गया जहॉ उपचार बाद काजल को डिस्चार्ज कर दिया गया, टेक सिंह उपचार हेतु भर्ती है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा तत्काल मौके पर पहुंच कर मलबे में दबे लोगों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने में थाना प्रभारी चरगवां विनोद पाठक, सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, प्रधान आरक्षक दिनेश मेहरा, आरक्षक सौरभ, सीताराम,अंकित सहित थाना चरगवॉ की टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त