होमक़ानूननर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार अनीता चाँद निलंबित

नर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार अनीता चाँद निलंबित

आज नर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार अनीता चाँद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट की सख़्ती के चलते लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिवनी निर्धारित किया गया है गौरतलब है कि नर्सिंग मामले में हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में चल रही सीबीआई जांच के दौरान ही नर्सिग काउंसिल में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ की गई अनीता चाँद के द्वारा कई अनियमितताएँ करते हुए सत्र 2022-23 के उन नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों के एनरोलमेंट के लिए पोर्टल खोला गया जिन कॉलेजों में सीबीआइ जांच में छात्रों का होना ही नहीं पाया गया है। साथ ही सत्र 2021-22 में जिन कॉलेजों की मान्यता समाप्त की जा चुकी थी उन कॉलेजों के छात्रों के तीन वर्ष बाद एनरोलमेंट के लिए पोर्टल खोलकर एनरोलमेंट कराये गये, इसके अलावा चाँद पर यह भी आरोप है कि नर्सिंग घोटाले में भोपाल के आरकेएस नर्सिंग कॉलेज के अनसुटेबल होने के बावजूद उसे निरीक्षण में सुटेबल बताते हुए मिथ्या निरीक्षण रिपोर्ट काउन्सिल को सौंपी गई थी। उसके बाद भी उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के स्थान पर उन्हें रजिस्ट्रार बनाया गया था। नर्सिंग फर्जीवाड़े मैं पीआइएल लगाने वाले एडवोकेट विशाल बघेल दस्तावेजों सहित चाँद द्वारा की जा रही अनियमितताओं को हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल की तत्कालीन चेयरमैन को पद से हटाने के आदेश भी दिए थे। बाद में मामले में नर्सिंग काउंसिल के सीसीटीवी फुटेज और फाइल गायब करने की जांच पुलिस कमिश्नर भोपाल और साइबर सेल को भी सौंपी गई थी जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है है। ऐसा माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद श्रीमती चाँद की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं ।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त