होममध्य प्रदेशजबलपुरसंस्कृत महाविद्यालय बनेगा महाकौशल अंचल की पहचान – महापौर

संस्कृत महाविद्यालय बनेगा महाकौशल अंचल की पहचान – महापौर

जबलपुर, दमोह नाका के समीप संचालित पंडित लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण कार्य महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और विधायक विनय सक्सेना ने सरस्वती पूजन के साथ फिर से प्रारंभ करा दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’’ एवं विधायक विनय सक्सेना ने आज संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द कराते हुए महाविद्यालय को आधुनिक एवं भव्य स्वरूप दिए जाने की इच्छा ज़ाहिर की। निरीक्षण करते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’’ एवं विधायक विनय सक्सेना ने बताया कि दमोह नाका के समीप संचालित पंडित लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय जबलपुर की पहचान है अतः इसके गौरव को कायम रखते हुए भवन का नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है पूर्व में प्रारंभ हुए काम कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुए थे अतः इस बार सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’’ ने बताया कि शिक्षा के विस्तार एवं छात्र छात्राओं की सुविधाओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा एवं इस में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि संस्कृत महाविद्यालय महाकौशल अंचल की पहचान बनेगा। इस अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना ने कहा है कि जबलपुर का संस्कृत महाविद्यालय मध्य प्रदेश में श्रेष्ठ संस्थानों में शामिल किया जा कर इसे नंबर एक का महाविद्यालय बनाया जाएगा उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की ध्वजा को लहराते हुए यहां के बच्चे पूजा पाठ एवं अन्य विधाओं में पारंगत होकर पूरे देश में अपना नाम रोशन करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय में पठन-पाठन के आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पुस्तकालय आधुनिक कक्षाएं, बैठक कक्ष, प्रसाधन की सुविधा, उद्यान, पार्किंग, पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

नगर पंडित सभा ने किया गया महापौर एवं विधायक का सम्मान – पंडित लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय का भवन निर्माण कार्य एक बार फिर से प्रारंभ किए जाने पर नगर पंडित सभा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’’ और विधायक विनय सक्सेना का सम्मान करते हुए आशीर्वाद दिया। संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण के बाद महापौर अन्नू और विधायक सक्सेना ने चेरीताल स्कूल और सूजीपुरा शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे भवन निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों को सुविधाएं देने के लिए हर स्तर का सहयोग किया जाएगा। निरीक्षण के अवसर पर पार्षद श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई,पूर्व एम आई सी सदस्य श्रीराम शुक्ला,पूर्व पार्षद सुशील शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त