होमचुनावएम.पी. में शून्य रु आएगा बिजली का बिल

एम.पी. में शून्य रु आएगा बिजली का बिल

कैबिनेट बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

सितंबर माह से तय यूनिट तक आने वाले बिजली के बिल शून्य कर दिए जायंगे, शिवराज सिंह चौहान ने आज केबिनेट बैठक में निर्णय लिया, तय यूनिट अभी स्पष्ट नहीं है पर सूत्रों के अनुसार 100 यूनिट के अंदर आने वाले बिल शून्य किये जायेंगे ।

  • पश्चिम भोपाल बायपास के निर्माण पर कैबिनेट की मिली मंजूरी।

दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बन रहे बायपास को मंजूरी

प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार कैबिनेट मीटिंग में भोपाल दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बन रहे नए बायपास को मंजूरी मिली है। नरोत्तम मिश्र के ने कहा कि 3 हजार करोड़ की लागत से बायपास का निर्माण करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बायपास से जबलपुर-नर्मदापुरम से इंदौर-मुंबई जाने वाले वाहनों को 25 किमी की कम दूरी का सफर में सहायता मिलेगी। वहीं इस नए मार्ग के बनने से भोपाल जिले के कोलार, नीलबड़-रातीबड़ और रायसेन जिले के मंडीदीप व सीहोर जिले की लगभग 10 लाख आबादी को फायदा होगा।

  • शिवराज कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • सितंबर महीने में प्रदेश में सभी का बिजली बिल शून्य आएगा।
  • सावन माह में बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा, बैठक में मंजूरी दे दी गई है। जिन बहनों ने सिलेंडर बुकिंग कर दी है एवं अतरिक्त राशि दी है वह भी वापस की जाएगी ।
  • साथ ही आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को 2,000 रुपए से बढ़ाकर 6,000 रुपए करने की मंजूरी मिली। साथ ही प्रतिवर्ष 1,000 की बढ़ोतरी भी होगी ।
Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त