होमराज्यमध्य प्रदेशभाजपा के नेता ने पहले भरी सभा में दी गालियां अब दे...

भाजपा के नेता ने पहले भरी सभा में दी गालियां अब दे रहे सफाई

नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष मोहर कांत गुर्जर के चचेरे भाई और खुद को वरिष्ठ भाजपा नेता बताने वाले शशिकांत गुर्जर का प्रदर्शन कर रहे लोगों को भद्दी गालियां देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिसपर पर अब नेताजी सफाई देते हुए कह रहे है प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व थे और वह अपने भतीजों को गाली दे रहे थे वैसे नेताजी ने यह नही बताया कि प्रदर्शन में असामाजिक तत्वों से परेशनी थी तो भतीजों को क्यो गालियाँ दी या उनके भतीजे ही असामाजिक तत्व थे ये तो नेताजी ही जानें ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र का जहां कुछ लोग सड़क की समस्या को लेकर धरना परदर्शन कर रहे थे और इस प्रदर्शन में क्षेत्र की ही विधायक सुनीता पटेल अपनी कुछ महिला साथियों के साथ मौजूद थीं जहां अपनी नेतागिरी चमकाने की चाह में शशिकांत गुर्जर भी पहुंच गए और सड़क बनाने का आश्वासन देते देते एकाएक शशिकांत किसी बात पर अपना आपा खो बैठे और वहां मौजूद लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे जिससे प्रर्दशन स्थल पर महिलाएं भी असहज हो गई जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया ।

शशिकांत गुर्जर वैसे तो भाजपा में किसी पद पर नहीं है लेकिन वह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता माने जाते हैं और उनका नाम भी भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार है।

देखिये नेताजी का शर्मशार करने वाला वीडियो और उसके बाद स्पष्टीकरण

भरी सभा में गाली उसके बाद दी सफाई
Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त