मोबाइल में मिली कई लड़कियों से चैट, निकिता की सजगता से बच गईं कई लड़कियां
राजस्थान से ठगी करने आया था जबलपुर
जबलपुर – थाना ओमती में निकिता बाजपेयी उम्र 23 वर्ष निवासी यादव कालोनी की अपने साथी के साथ हेमराज सुमन को को पकड़ कर लायी एवं रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई करती है दिनांक 27/09/22 को उसके व्हाटएप नम्बर में अज्ञात मोबइल नम्बर से मैसेज आया जिसके संबंध में उसके द्वारा मैसेज के माध्यम से पूछताछ की तो मैसेज करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हेमराज सुमन, लेजर कम्पनी, जयपुर (राजस्थान ) का होना बताते हुये बताया कि मैं लेजर कम्पनी में होम वर्क करने हेतु लड़कियों की भर्ती करता हूॅ, उसनेे कहा कि तुम्हें नही जानती हॅू तो हेमराज बोला कि मै जिला बांरा (राजस्थान) का रहने वाला हूँ और जबलपुर आ रहा हूँ । दूसरी बार दिनांक 01/10/22 को मैसेज किया और कहा कि मै जबलपुर आ गया हूँ, अपने दस्तावेज लेकर आ जाओ तो वह इंडियन काफी हाउस के पास अपने दोस्त अभिषेक ठाकुर के साथ हेमराज से मिलने गई जहां पर उससे नौकरी लगाने औऱ कुछ रुपयों के साथ सभी दस्तावेज मांगा तो वह दस्तावेज दूसरे दिन देने का कहकर वापस घर आ गई थी। दिनांक 02/10/22 के दोपहर लगभग 12-30 बजे मैसेज कर हेमराज सुमन ने नौदरा ब्रिज साहनी होटल के पास अकेले आने को कहा तो वह अपने दोस्त अभिषेक ठाकुर के साथ नौदरा ब्रिज में हेमराज सुमन से मिलने पहुंची जहां पर पुनः हेमराज सुमन नें दस्तावेज मांगे, उसने नौकरी के संबंध में हेमराज से विस्तार से जानकारी माँगी तो हेमराज सकपकाने लगा, संदेह होने पर उसने एवं उसके साथी अभिषेक ठाकुर ने सख्ती से पूछताछ की और हेमराज का मोबाईल चेक किया तो कई लड़कियों के साथ व्हाटएप में बात होने के सबूत मिले है।
निकिता बाजपेई की शिकायत पर हेमराज सुमन के मोबाईल को चैक किया तो कई लड़कियों से बात करने तथा नौकरी लगाने के व्हाटएप मैसेज मिले है। हेमराज सुमन से मोबाईल जप्त करते हुये धारा 420 भादवि तथा 66 (क) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर हेमराज सुमन उम्र 27 वर्ष निवासी मोहल्ला खेडी थान अतरू बारां राजस्थान को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।