होममध्य प्रदेशजबलपुररक्षाबंधन में मेट्रो बस फ्री, महिलाओं को मिला महापौर का तोहफा

रक्षाबंधन में मेट्रो बस फ्री, महिलाओं को मिला महापौर का तोहफा

30 अगस्त को महिलाएं एवं बच्चियां कर सकेगी मुफ्त यात्रा, शहर के रूट पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराएंगी मेट्रो बसें

जबलपुर में महापौर जगत बहादुर अन्नू ने सभी बहनों एवं बच्चियों को उपहार स्वरूप रक्षाबंधन त्यौहार पर 30 अगस्त को निःशुल्क मेट्रो बस यात्रा कराने की घोषणा की है। महापौर कार्यालय पहुंची बच्चियों एवं महिलाओं ने महापौर को राखी भी बांधी। इस दौरान बच्चियों और बहनों ने महापौर को निःशुल्क मेट्रो बस सेवा के लिए धन्यवाद भी दिया।
रक्षाबंधन पर्व पर 30 अगस्त को सभी माताओं, बहनों, बेटियों एवं भांजियों के लिए मेट्रो बस सेवा यात्रा निःशुल्क करने की एक दिन पूर्व महापौर द्वारा घोषणा की गई है। घोषणा पर अमल करने के लिए महापौर ने मेट्रो बस संचालक के पदाधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं बहने, एवं बेटियों के द्वारा अपने-अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने शहर में आवागमन किया जाता है। कई परिवारों में आने जाने की सुविधा नहीं रहती है इस दृष्टिकोण से रक्षाबंधन पर्व सभी लोग उत्साह एवं सौहाद्र से मनाये उसके लिए मेट्रो बस सेवा यात्रा निःशुल्क रखी जाये।
30 अगस्त को रक्षाबंधन को सुबह 7 बजे से रात को 10 बजे तक जबलपुर शहर के हर कोने में मेट्रो बस दौड़ेगी। जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन करीब 65 बसें शहर में चलेंगी जिनमें की बच्चियां और महिलाएं निशुल्क सफर कर सकती हैं।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त