होमअपराधसफारी कार से ढुल रही थी 600 पाव अवैध शराब

सफारी कार से ढुल रही थी 600 पाव अवैध शराब

कुंडम पुलिस ने 12 कार्टूनो में रखी 50 हज़ार की शराब सहित सफारी कार की जप्त

Jabalpur-कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि आज 30 अगस्त की शाम विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर सरगवॉ में दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये नम्बर एम पी 20 सी ई 0714 की टाटा सफारी स्ट्रोम कार सरसंवा कुण्डम रोड से आते दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया, पुलिस को देखकर ड्रायवर अपने वाहन को तेजी से भगाने लगा जिसका पीछा कर कुण्डम सरसंवा वायपास मार्ग पर रोका गया चालक गाड़ी का गेट खोलकर भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम पंचमलाल यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोह थाना खमरिया का बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये टाटा सफारी की तलाशी लेने पर देशी शराब के 11 कार्टून में 550 पाव देशी एवं 1 कार्टून में 50 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 50 हजार रूपये रखी मिली । आरोपी पंचम लाल यादव से उक्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त टाटा सफारी क्रमांक एमपी 20 सीई 0714 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहा से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।
आरोपी को अवैध शराब के साथ पकडने में उप निरीक्षक राजेश सैनी, आरक्षक सरोज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त