होममध्य प्रदेशडिंडौरीदिव्यांगों को मिले इलेक्ट्रिक वाहन, हज़ारों लोगों को शिविर में मिला स्वास्थ्य...

दिव्यांगों को मिले इलेक्ट्रिक वाहन, हज़ारों लोगों को शिविर में मिला स्वास्थ्य लाभ

डिंडौरी – शहपुरा तहसील के ग्राम बरगांव स्थित जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल, में उपस्थित दिव्यांगजनो और स्वास्थ्य लाभार्थियों के चेहरे पर राहत साफ देखी जा सकती थी क्योंकि जंहा दिव्यांगजनो को इलेक्ट्रिक वाहन मिलने से उनकी तकलीफ कुछ कम हुई तो वंही मुफ्त स्वास्थ परामर्श और दवाएं मिलने से लाभार्थियों में खुशी थी ।

डिंडौरी के बरगवां गाँव में रविवार दस सितंबर के दिन विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ज़िले के 7 से 8 हज़ार मरीज़ों ने जांच और चिकित्सा का लाभ लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, जननायक बिरसामुण्डा और रानी दुर्गावती के चित्रों पर माल्यार्पण करके की गई। इसके पश्चात मंत्रोच्चारण करके आयोजन को निर्विघ्न सम्पन्न करने की प्रार्थना के साथ आयोजकों, अतिथियों और चिकित्सकों को तिलक करके शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सकों के अलावा अन्य चिकित्सकों ने भी सेवाएँ दीं। शिविर में दिव्यांगो को इलेक्ट्रॉनिक वाहन भी वितरित किये गये। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जबलपुर और रीवा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं।

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए सी ए राजेश जैन सहित अन्य लोगों ने संस्था की ही गौशाला में भी अपनी सेवाएँ दीं। इस आयोजन में आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर की अधिष्ठाता डॉ गीता गुईन, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र जामदार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रताप सिंह इत्यादि मौजूद रहे। एवं इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में राघवेंद्रजी, सीए राजेश जैन, अध्यक्ष मनोहर लाल साहू, सचिव दिग्विजय सिंह, विक्रमसिंह, जामसिंह एवं स्थानीयजनों का विशेष योगदान रहा।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त