होमनगर निगमआधा शहर प्यासा, ड्राई डे में पानी भी बंद

आधा शहर प्यासा, ड्राई डे में पानी भी बंद

हेल्पलाइन ढप्प, महापौर भी नही उठा रहे फ़ोन

जबलपुर – कल रात से ही शहर की आधी टंकियां सूखी पड़ी हैं एवं बिना सूचना के रात्रि से ही नगर निगम के नल भी सूखे हुए हैं, नवरात्र के त्योहारों में जंहा जनता बार बार बिजली जाने और सड़क पर ट्रैफिक से परेशान थी ही वंही छुट्टी में घर पर लोगो को नहाने- निस्तार के लिए भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है ।

हेल्पलाइन ढप्प – नगर निगम की वेबसाइट पर दिखाया गया हेल्पलाइन नंबर 18002335522 ना जाने कब से बंद पड़ा है और शहर के विकास का दम्भ भरने वाले भी अनजान है क्योंकि उन्हें आमजन की तरह समस्याओं से रूबरू नही होना पड़ता, जनता ने सेवा से खुश होकर जिन महापौर को चुना वह भी अब जनता का फ़ोन नही उठा रहे, शायद विकास के सपनों की किसी मीटिंग में व्यस्त होंगे ।

निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने हमारे संवाददाता को फ़ोन पर बताया कि रात 2 बजे ललपुर में ट्रांसफार्मर जल गया जिस पर कार्य जारी है एवं रात तक नल आने की सम्भावना है हालांकि कोई सूचना ना देने का कोई सन्तोषजनक जवाब नही मिला, उन्होंने टैंकर भेजने का आश्वासन जरूर दिया ।

क्या सूचना देना जरूरी नही समझते जिम्मेदार – रात में 2 बजे फाल्ट आने पर सूचना ना दे पाना आज से 10 साल पहले उचित माना जा सकता था, पर आज सोशल मीडिया के जमाने मे जब अपने कामों की वाहवाही लूटने अधिकारी और राजनेता अपनी फ़ोटो के साथ पूरी खबर खुद ही बना कर बांट देते है, पर आज किसी भी जनता के शुभचिंतक को ये खयाल नही आया कि कम से कम जनता को यह जरूरी बात भी बता दें । माना कि ललपुर लाइन में कभी फाल्ट सुधार, कभी लाइन चौड़ी करने के नाम पर आए दिन नल बंद रहते हैं पर जनता को सूचना मिल जाने पर आवश्यक पानी जनता बचा कर रखती है।

ड्राई डे – नगर निगम का मज़ाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ड्राई डे में कोई शराब ना पी सके इसलिए नगरनिगम ने पानी ही रोक दिया ।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त