होमअपराधमार्क्स जुकरबर्ग ने सपने में भी नही सोच होगा ऐसा दुरुपयोग,व्हाट्सएप्प पर...

मार्क्स जुकरबर्ग ने सपने में भी नही सोच होगा ऐसा दुरुपयोग,व्हाट्सएप्प पर ग्रुप बना खिला रहे सट्टा,जबलपुर के सटोरिए

व्हाट्सएप्प को अधिग्रहित करते समय मार्क्स ज़ुकरबर्ग ने सपने में भी नही सोचा होगा कि एक दिन 21 बिलियन के एप्लिकेशन का उपयोग सटोरिये सट्टा खिलाने के लिए करेंगे,
ऐसा ही मामला जबलपुर के गोरखपुर थाने में सामने आया जंहा 3 सटोरिये व्हाट्सएप्प पर ग्रुप बना कर सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए

29 अगस्त की रात गोरखपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर महर्षि स्कूल के सामने बनी दुकानों के सामने दबिश दी जंहा 2 व्यक्ति बैठे दिखे जो मोबाइल पर सट्टा पट्टी का हिसाब किताब कर रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम आकाश उर्फ शनी खत्री उम्र 37 वर्ष निवासी द्वारका नगर झामनदास चौक घमापुर जो मोबाईल फोन एवं नगद 7 हजार 900 रूपये रखे मिला, इसी प्रकार दूसरे ने अपना नाम भारत मेघवानी उम्र 31 वर्ष निवासी बदनपुर शक्तिनगर बताया जो मोबाईल एवं नगद 2 हजार 700 रूपये रखे मिला तथा तीसरे ने अपना नाम तरूण दरियानी उम्र 20 वर्ष निवासी जगदम्बा कालोनी विजयनगर बताया जो मोबाईल एवं नगद 1 हजार 820 रूपये रखे मिला।
तीनो के मोबाईल की जांच करने पर तीनों के मोबाईल पर सट्टा पट्टी एवं सट्टे के रूपयों का लेखा जोखा मिला तीनों सटोरियों द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से ग्रुप बना कर सट्टा खिलाया जाना पाये जाने पर तीनों से 3 मोबाईल एवं नगद 12 हजार 420 रूपये जप्त करते हुये तीनों सटोरियों कें विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
तीनों सटोरियों केा रंगे पकडने में सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक रत्नेश की सराहनीय भूमिका रहीं।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त