होममध्य प्रदेशजबलपुरदेवउठनी ग्यारस के त्यौहार में जरूरतमंदो को खुशियां बांटता आनंद विभाग

देवउठनी ग्यारस के त्यौहार में जरूरतमंदो को खुशियां बांटता आनंद विभाग

जबलपुर – आनंद विभाग जबलपुर द्वारा जबलपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार जरूरतमंदों के त्योहारों में आनंद भरने के प्रयास किये जा रहे है,

जिस प्रकार विभाग द्वारा दीपावली में 1000 गरीब परिवारों को दीपावली उपहार के पैकेट वितरित कराये गये थे उसी कड़ी में देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर बच्‍चों एवं वृद्व जनों को जिला प्रशासन की ओर से मिष्‍ठान एवं नमकीन का वितरण किया गया, इस अवसर पर सबके चेहरे पर त्‍यौहार की खुशियों का अहसास साफ देखा जा सकता था।

कार्यक्रम संयोजक सीईओ हेमंत सिंह श्रीमती दीप्ति ठाकुर सहयोगी सतीश दुबे राहुल कुलस्ते द्वारा निशक्त एवं वृद्धजनों को मिष्ठान वितरित कर उनके साथ इस त्यौहार की खुशियां बांटी ।

जिला प्रशासन जबलपुर एवं राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग जबलपुर द्वारा हर घर दिवाली एवं हर घर खुशहाली कार्यक्रम के तत्वाधान में कलेक्टर डॉ इलैयाराज टी के निर्देशन में श्री राजकुमारी बाल निकेतन संस्थान एवं मेडिकल वृद्ध आश्रम एवं बाजना मठ कुष्ठ रोग आश्रम में मिठाई का वितरण किया गया

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त