होमअपराधभेड़ाघाट के सहजपुर में ट्रेवल्स संचालक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, ओवरब्रिज...

भेड़ाघाट के सहजपुर में ट्रेवल्स संचालक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, ओवरब्रिज के नीचे वारदात से सनसनी

जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। ट्रैवल संचालक युवक पाटन का निवासी था, जो घर से उज्जैन जाने का बता कर निकला था।

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरा सहजपुर ब्रिज के पास में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का खून से लथपथ शव

घटना सहजपुर ओवरब्रिज के नीचे की है, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक खून से लथपथ था और उसके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान थे। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र को घेरा गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया।

ट्रैवल संचालक है मृतक, पाटन का निवासी बताया जा रहा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ महेंद्र साहू (उम्र लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पाटन थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ट्रेवल्स के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार वह घर से उज्जैन जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रास्ते में यह खौफनाक वारदात हो गई।

दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत, कई सवाल खड़े

दिन के उजाले में ओवरब्रिज के नीचे हुई इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। हत्या के पीछे रंजिश, लूट या कोई अन्य कारण है—इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जांच जारी

भेड़ाघाट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और मृतक के संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त