होमआस्थामाँ नर्मदा के तट पर हुआ कृष्ण जन्मोत्सव

माँ नर्मदा के तट पर हुआ कृष्ण जन्मोत्सव

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

मॉ नर्मदा तट में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जन्माष्टमी के शुभअवसर पर श्री कृष्ण के शैशवास्था, बाल्यावस्था तथा युवावस्था तथा माता यशोदा मथनी से मक्खन निकालते हुए भव्य झांकी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संचालिका ब्र.कु. संगीता बहन ने कहा कि अपना भारत देश त्योहारों का देश है। यह त्योहार अपने जीवन में अलौकिक आध्यात्मिक परिवर्तन यह संदेश देकर जाता है। प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी को भक्तिमय भावभीनी मनोदय के साथ मनाते है। जिसमें मानवीय मूल्यों को कैसे जीवन में समाहित करके जीवन जीने तथा मूल्य निष्ठ समाज की स्थापना में आध्यात्मिकता जड़ का कार्य करेगी। इस कार्यक्रम को विधिपूर्वक अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।
चैतन्य देवियों की झांकी जिसमे राधा, कृष्ण, बलराम, गोपिकाएं बनी जिसमे भाग लेने वाले बच्चों में श्री कृष्ण परी वैश्य, राधा अनन्या पांडे, नमामि वैश्य, अन्वी चौरसिया, गुल चौरसिया बने
श्रेया और प्रथा ने गरबा डांस किया संध्या सोनी, लक्ष्मी पाराशर, मोती यूके, नीलू पाठक, अंजली पाठक, सपना जैन, हिना अग्रवाल, सतीश भाई, सपना बहन, पदमा माता, मनोज भाई, संध्या बहन, संजू बर्मन, सुचित्र भाई, शिखा बहन सैकडो की संख्या में भाई बहने उपस्थित थे

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त