होममध्य प्रदेशजबलपुरजबलपुर में देहदान के प्रति जागरूक हो रहे नागरिक

जबलपुर में देहदान के प्रति जागरूक हो रहे नागरिक

श्रीमती सुभद्रा मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्य एवं न्यू रामनगर अधारताल की निवासी श्रीमती विशाखा अनिल तिवारी जी के द्वारा आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर देहदान करने के लिए इच्छा पत्र भरकर देहदान करने की सहमति व्यक्त की।

श्रीमती सुभद्रा मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक हेमंत पटेल के द्वारा बताया गया कि श्रीमती विशाखा तिवारी जी के द्वारा देहदान की इच्छा व्यक्त की गई थी, जिस पर कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम प्रभारी श्री उमाशंकर अवस्थी जी से संपर्क करने पर आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 को दोपहर 1:00 बजे देहदान से संबंधित फॉर्म को भरवाया गया तथा अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण किया गया।

श्रीमती सुभद्रा मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन की समस्त टीम के द्वारा श्रीमती विशाखा तिवारी के इस निर्णय की तारीफ की गई है तथा राष्ट्रहित में उनके द्वारा देह दान के रुप में अपने देह को दान करने का संकल्प लेकर देश को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है , इतना बड़ा और महान निर्णय श्रीमती विशाखा तिवारी जी एवं परिवार के द्वारा लेने पर संस्था उनके तथा उनके पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त