होमअपराधमहंगी कारों से ढुल रही अवैध अंग्रेजी शराब

महंगी कारों से ढुल रही अवैध अंग्रेजी शराब

फलफूल रहे अवैध शराब के व्यापार की निशानी

लगभग डेढ़ लाख रु कीमत की शराब ढोने को 8 लाख की कार का इस्तेमाल

13 पेटी में 156 बॉटल  अंग्रेजी शराब कीमती 1 लाख 25 हजार रूपये की एवं शिफ्ट डिजायर कार जप्त

       जबलपुर – पिछले दिनों ऑडी कार में अवैध देसी शराब के परिवहन का मामला सामने आया था उसी तरह स्विफ्ट डिज़ायर कार में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई, इस बीच कई मामले सामने आए जिसमे महंगी कारों का उपयोग अवैध शराब परिवहन के किया जा रहा है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है शराब माफिया को इस धंधे में कितना मुनाफा हो रहा है,

क्या अधूरी रहती है कार्यवाही – जानकारों की माने तो पुलिस के हत्थे केवल माफिया के गुर्गे चढ़ते हैं जड़ तक तो पहुँचने की पुलिस या आबकारी विभाग कोशिश भी नही करता, अब कल पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की ही बात करें तो शराब कँहा से ली गई, क्या यह भी जांच का विषय नही होना चाहिए ? सूत्रों की माने तो अवैध व्यापारियों को वैध अंग्रेजी शराब की दुकानों से ही सस्ते दामों में शराब मुहैया करवाई जाती है, माल भी दुकान से या आसपास के नियत स्थान से ही उठाया जाता है हालांकि पुलिस की FIR में ना तो दुकान का नाम आता है ना ही कोई पूछताछ की जाती है ।

थाना प्रभारी ओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम  विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट  डिजायर कार नंबर एमपी 20 सीएफ 0740 का चालक , कुछ देर मे घंटाघर के पास से अधिक मात्रा अवैध शराब  परिवहन कर ले जाने वाला है,  सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार घंटाघऱ के पास दबिश दीे तभी  मुखबिर के बताये अनुसार सिल्वर रंग की कार क्रमांक  एमपी 20 सीएफ 0740 है तेजी से जाती हुई दिखी   जिसका पीछा करते हुये पीएसएम कालेज के सामने घेराबंदी कर रोका गया, कार में चालक के साथ एक और युवक बैठा था,  नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम नीरज दुबे उम्र 45 वर्ष निवासी  लालकुआं , ग्वारीघाट    तथा कार चालक के बगल में बैठे युवक ने  अपना नाम मंजोत सिंह उम्र 19  वर्ष निवासी राधा स्वामी सतसंग मंदिर के पास  हाथीताल कालौनी थाना गोरखपुर बताया दोनो को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये  कार की तलाशी ली गयी तो कार की बीच वाली सीट पर एक पेटी ओल्ड मंक शराब (12 बाटल) प्रत्येक बाटल 750 एमएल मिली। कार की डिग्गी में 2 पेटी ब्लेंडर प्राईड विस्की (24 बाटल) , 2 पेटी रायल चेलेंज (24 बाटल), 2 पेटी ब्लेक बाय बकार्डी (24 बाटल)   ,1 पेटी सिमरन आफ (12 बाटल), 2 पेटी मैजिक मूमेंट (24 बाटल), 1 पेटी एंटीक्यूटी (12 बाटल) , 2 पेटी रायल स्टेग (24) बाटल  मिली ।

                 इस प्रकार कुल 13 पेटियों में 156 बाटल अग्रेंजी शराब कीमती लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये की  तथा परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट डिजायर जप्त करते हुये आरोपी नीरज दुबे एवं मंजोत सिंह के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत उक्त शराब कहां से एवं कैसे प्राप्त की गई के संबंध में पूछताछ जारी है। अब पूछताछ के बाद घंटाघर की उस कथित जगह या शराब देने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा होगा या नही यह तो जिम्मेदार ही जानें ।

आरोपियों को कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक नरेश सिंह, प्रधान आरक्षक रमेश भदौरिया, अतुल की सराहनीय भूमिका रही।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त