होमअपराधआदतन अपराधी संजू सोनकर को भेजा जेल

आदतन अपराधी संजू सोनकर को भेजा जेल

बंधपत्र का उल्लंघन करने पर बेलबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर -आदतन अपराधी संजय उर्फ संजू सोनकर के द्वारा बंध पत्र का उल्लंघन करने पर थाना बेलबाग पुलिस द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी ने संजय उर्फ संजू सोनकर का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराने हेतु किया आदेशित

        पुलिस कंट्रोलरूम प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये सभी को बाउंड ओवर कराने तथा बंधपत्र का उल्लंघन करने पर धारा 122 जा.फो. के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
इस आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक  ओमती आर.डी. भारद्वाज के निर्देशन में अनुभाग के थाना प्रभारियों के द्वारा आदतन अपराधियो के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये धारा 107, 116 जाफौ,  110 जॉफौ, जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यावाही की गयी है। 

         थाना प्रभारी बेलबाग प्रियंका केवट ने बताया कि संजय उर्फ संजू सोनकर पिता जयराज सोनकर  उम्र 36 वर्ष निवासी आकांक्षा अस्पताल के पीछे खटीक मोहल्ला एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति हैेैं, जिसके विरूद्ध 12 अपराध बलवा कर मारपीट, तोडफोड, छेडछाड, आर्म्स एक्ट, मारपीट, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट के पंजीबद्ध  है। संजय उर्फ संजू सोनकर के द्वारा आये दिन घटना कारित की जा रही थी, आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये संजय उर्फ संजू सोनकर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु 110 जा.फोै, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
दिनॉक 3-8-2022 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी द्वारा संजय उर्फ संजू सोनकर को 25 हजार रूपये का बंधपत्र निश्पादित करते हुये 1 वर्ष तक परिशांति एवं सदाचार बनाये रखने के लिये बंधपत्र निष्पादित किया गया था,।
संजय उर्फ संजू सोनकर के द्वारा बंधपत्र का उल्लंघन करने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी के समक्ष धारा 122 जाफोै के तहत कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था।  
अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी द्वारा संजय उर्फ संजू सोनकर का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर आज दिनॉक 1-10-2022 को संजय उर्फ संजू सोनकर को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल मे निरूद्ध कराया गया है।

गिरफ्तारी वारंट मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी बेलबाग प्रियंका केवट के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजकुमार दुबे, राजकुमार सेन, शिवशंकर यादव, विनीत श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त