होमप्रशासनिकनवरात्रि में घूमने निकलने के पहले देख लें यह डायवर्सन पॉइंट

नवरात्रि में घूमने निकलने के पहले देख लें यह डायवर्सन पॉइंट

नवरात्रि पर्व दौरान शहर के सार्वजनिक स्थानों/मंदिरों में दुर्गा जी की प्रतिमाएं रखी गई हैै। जिनके दर्शन हेतु भारी संख्या में देर रात्रि तक श्रद्वालुओं की भीड़-भाड़ रहती है। व्यवस्थित यातायात हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्सन पाईट लगाये जावेगें । जिनमें यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

1- बडी खेरमाई ,बूढी खेरमाई मंदिर यातायात व्यवस्था-भानतैलया , बकरा मार्केट ,अनवरगंज से बडी खेरमाई की तरफ एवं मछली मार्केट ,मिलौनीगंज चौक ,चारखंबा से बूढी खेरमाई की तरफ चार पहिया/ तीन पहिया वाहन प्रतिबधित रहेगे ।

2-गढाफाटक महाकाली माता प्रतिमा यातायात व्यवस्था- शंकर घी भंडार, चरहाई क्रासिंग, लोहिया पुल, रानीताल चौक पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन महाकली प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे। अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।

3-पड़ाव महाकाली माता प्रतिमा यातायात व्यवस्था-शंकर घी भंडार, पाण्डे चौक, आगा चौक पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन महाकली प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे। अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।

4-कछपुरा महाकाली माता प्रतिमा यातायात व्यवस्था-मेहता पेट्रोल पंप क्रासिंग, मेहता पेट्रोल पंप अंदर क्रासिंग, दरयानी कोचिंग क्रासिंग पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन महाकली प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे । अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।

5-सुनरहाई एवं नुनहाई दुर्गा प्रतिमा यातायात व्यवस्था-कमानिया गेट, सराफा चौक, राजारसगुल्ला, हितकारिणी स्कूल, खटीक मोहल्ला पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/ तीन पहिया वाहन प्रतिमा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे । अवश्यकता अनुसार दो पहिया वाहनो का भी डायवर्सन किया जावेंगा।

6-मुख्य बाजार बडा फुहारा यातायात व्यवस्था- सुपर बाजार ,कछियाना क्रांसिग,ं गंजीपुरा, तुलाराम चौक, पाण्डे चौक पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/तीन पहिया वाहन बडा फुहारा की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे ।

7- सदर बाजार यातायात व्यवस्था – पेंटीनाका चौक, टीआई क्रासिंग, जयसवाल पेट्रोल पंप पाइन्टों से समस्त प्रकार के चार पहिया/तीन पहिया वाहन सदर बाजार की ओर जाना प्रतिबधित रहेगे ।

8- समस्त रूट की सवारी बसे आईएसबीटी दीनदयाल से पाटन एंव कटंगी बायपास होकर आवागमन करेगी, शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी।

9- समस्त प्रकार के भारी वाहन देर रात्रि तक नो एन्ट्री पाइन्ट पाटन, कटंगी, अमखेरा, अंधमुख, बरगी हिल्स, सगड़ा, एकता मार्केट, महाराजपुर, खमरिया बायपास, से जब तक शहर मे भीडभाड रहेगी, प्रतिबधित रहेगें। अतिआवश्यक सेवा वाले वाहन जैसे फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, प्रतिबधिंत नहीं रहेगें।

संस्कारधानी वासियों से प्रशासन ने विनम्र अपील की है कि नवरात्रि पर्व दौरान वैकल्पिक/परिवर्तित मार्गो का उपयोग कर यातायात को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।

निम्नांकित मोबाईल नम्बरों पर यातायात व्यवस्था सम्बंधी सुझाव दिये जा सकते हैं-
अति.पुलिस अधीक्षक यातायात- 9479994012
उप.पुलिस अधीक्षक यातायात (मालवीय चौक)-9479993879
उप.पुलिस अधीक्षक यातायात (गढा, घमापुर)-7587632881
थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक-7587616508
थाना प्रभारी यातायात गढा- 7049112700
थाना प्रभारी यातायात घमापुर- 9479993942

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त