होमअपराधपकड़े गए वांटेड सटोरिये सनपाल के दो और गुर्गे

पकड़े गए वांटेड सटोरिये सनपाल के दो और गुर्गे

10 दिन के लिए जबलपुर से भाग जाने अन्य सटोरियों को किया मैसज

गोरखपुर पुलिस ने अरविंद उर्फ बिट्टू चावला को उसके घर के सामने इंदिरा स्कूल रोड से और समीर पोपटानी गोरखपुर गुरूद्वारे के पीछे वाली रोड में अपने घर के नीचे से गिरफ्तार किया जहां पर वह खड़ा होकर बिट्टू आई फ़ोन पर तो समीर लेपटॉप पर एक्सेल शीट पर क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे का हिसाब किताब कर रहा था, ये गैंग मैंबर ऑन लाईन आई.डी. प्रोवाईड कर क्रिकेट का ऑन लाईन सट्टा खिलाते थे, दोनो सटोरियों के पास से 1 लैपटाप, 1 आईफोन, 1 मोबाईल एवं नगद 18 हजार 550 रूपये जप्त किये गए, दोनो से पूछताछ में पता चला कि यह दोनों  गुरूमुख अहूजा, कमल खत्री, दया सिंधी और कमल मलानी के कमीशन पर काम करते हैं, यह सभी फरार सटोरिये सतीश सनपाल के गैंग के मेंबर है जिसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है ।

पकड़े गए सटोरियों के मोबाइल जांचने पर सटोरियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला उसमे एक मैसेज भी मिला जिसमें लिखा था 10 दिनों के लिए सभी बाहर भाग जाओ, यह मैसेज उसने अपने साथी सटोरियों को किया था ।

आरोपी अरविंद चावला,समीर पोपटानी, गुरूमुख अहूजा, दया सिंधी, कमल खत्री ,कमल मलानी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस बाकी चारों फरार सटोरियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है

ग़ौरतलब है कि  गुरूमुख अहूजा का रामपुर चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एस.जी. स्क्वेयर अपार्टमेंट में यूनिफाईड वैब ऑप्शन के नाम से आफिस है जिसे सील किया गया है। फरार गुरूमुख अहूजा, दया सिंधी, कमल खत्री ,कमल मलानी के पकड़े जाने पर पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

क्रिकेट के सट्टे से जुडे सटोरियों को पकड़ने एवं नेटवर्क का खुलासा करने में गोरखपुर थाना पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक मोहित राजपूत, रत्नेश राय, दिनेश गुर्जर, निर्मल सनोडिया, महिला आरक्षक कंचन राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त