होमअपराधकिसानों के गोदाम से अनाज और मोटर साईकिल चोरी करने वाला गिरोह...

किसानों के गोदाम से अनाज और मोटर साईकिल चोरी करने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में

सिहोरा, पिछले चार हफ़्ते में चार अलग-अलग जगह चोरी करने वाले गिरोह को आख़िरकार सिहोरा पुलिस ने दबोच लिया। 6 लोगों वाले इन चोरों के गिरोह ने खुडावल, आलसूर सिमरिया, भीखाखेडा और जुनवानी में योजनाबद्ध ढंग से चोरी को अंजाम दिया। इन चोरों ने किसानों के गोदामों का ताला तोड़कर अनाज की चोरी की। जिसकी रिपोर्ट स्थानीय किसानों ने सिहोरा, खितौला और मझगवां थाने में की। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिध्दार्थ बहुगुणा व्दारा घटना को गंभीरता लेते हुए आरोपी की पतासाती करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिहं बघेल, एवं एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. कार्यालय सिहोंरा थाना सिहोरा, खितौला, मझगवां के अधिकारी कर्मचारियों की टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम के व्दारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं आस-पास पूछताछ करने पर घटना मे प्रयुक्त लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त करते हुये संदेही लोडिंग वाहन चालक सत्यम बर्मन को अभिरक्षा मे लेते हुये घटना एवं साथियों के संबंध में पूछताछ कर तलाश पतासाजी कर दबिश देते हुये प्रद्मुन बर्मन उर्फ रोहित बर्मन , राहुल भूमिया , मिन्टू पटैल उर्फ सुरेश पटैल , धनराज बर्मन उर्फ अकिंत बर्मन एवं मुख्य आदतन अपराधी भूरा उर्फ संजय पटैल को अभिरक्षा मे लिया गया।

सभी से सघन पूछताछ करने पर पाया गया कि उपरोक्त दिनांक को चोरी कर अनाज का कुछ हिस्सा बटवारा कर अपने पास रखना, शेष अनाज को जबलपुर मंडी मे बेचना एवं बेचने से प्राप्त रुपये को आपस मे बाटंना स्वीकर किया आरोपीगणों की निशा देही पर 45 बोरी मूंग, 1 लाख 42 हजार रूपये नगद तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल, मोबाईल फोन एवं लोडिग वाहन (छोटा हाथी ) जप्त किया गया है।
पूछताछ पर आरोपी धनराज बर्मन उर्फ अंकित बर्मन व्दारा अन्य दो साथी के साथ दिनांक 24/08/22 को थाना सिहोरा अंतर्गत ग्राम बघेली से मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकर किया गया । धनराज बर्मन की निशादेही पर चुराई हुई मोटर साईकिल जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. प्रद्मुन बर्मन उर्फ रोहित बर्मन पिता टिल्लू बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी लटूआ थाना सिहोरा
  2. राहुल भूमिया पिता बिहारी भूमिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लटूआ थाना सिहोरा
  3. मिन्टू पटैल उर्फ सुरेश पटैल पिता सोने लाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लटूआ थाना सिहोरा
  4. धनराज बर्मन उर्फ अकिंत बर्मन पिता गणेश प्रसाद बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घाट सिमरिया थाना खितौला
  5. सत्यम बर्मन पिता निरजन बर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी घाट सिमरिया थाना खितौला
  6. संजय पटैल उर्फ भूरा पिता लखन पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी लटूआ थाना सिहोरा

पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे, थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे.मसराम, थाना प्रभारी मझगवां श्री लोकमन प्रसाद अहिवार, , उप निरीक्षक रविन्द्र कनौज ,आरक्षक. नीरज चौरसिया एसडीओपी कार्यालय सिहोरा, (सायबर सेल), आरक्षक राजेश पटैल, .हेमन्त पटैल थाना सिहोरा, आरक्षक जितेन्द्र राय , . अमित रैकवार, संदीप व्दिवेदी थाना खितौला, सउनि भैया लाल वर्मा ,आरक्षक .देवराज कौरव, हरि नारायण थाना मझगवां की सराहनीय भूमिका रही ।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त