होममध्य प्रदेशजबलपुरज़ेड एच फाउंडेशन ने रेड क्रॉस के मार्गदर्शन में बच्चों को बाँटी...

ज़ेड एच फाउंडेशन ने रेड क्रॉस के मार्गदर्शन में बच्चों को बाँटी नोटबुक

जबलपुर, शिक्षा का संबंध न सिर्फ जीवनयापन से है बल्कि एक बेहतर समाज निर्माण से भी है। एक शिक्षित का समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक वर्ग को शिक्षा उपलब्ध हो। जिसका बीज यदि बचपन में ही रोप दिया जाए तो उसके वृक्ष बनने के अवसर अधिक होते हैं। समाज के हर वर्ग को शिक्षा का समान अवसर मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ज़ेड एच फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से लगातार सक्रिय है। जिसके अन्तर्गत बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्टेशनरी भी उपलब्ध करवायी जाती है। इसी कड़ी में आज 31 जुलाई 2022 दिन रविवार को अनवर खां महबूब कंपनी, हनुमानताल जबलपुर के सामने स्थित फाउंडेशन की शाखा में विशाल निशुल्क नोटबुक वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें ऐसे बच्चों को नोटबुक वितरित की गई, जो गरीब, बेसहारा एवं कोरोना काल में अपने माता पिता को खो चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के मेंबर, सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन सुनील गर्ग उपस्थित रहे। इस मौके पर ज़ेड एच फाउंडेशन के फाउंडर हजरत सैय्यद आमिर हसन दादा जी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त