होमUncategorizedजबलपुर में नशे पर बवाल, VHP ने घमापुर थाना घेरा

जबलपुर में नशे पर बवाल, VHP ने घमापुर थाना घेरा

जबलपुर के घमापुर इलाके में नशे और शराब के कारोबार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कार्यकर्ता घमापुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया और इस मामले में प्राथमिक मीडिया ने स्टिंग करके किया खुलासा

जबलपुर में नशे के कारोबार पर बवाल, VHP ने घमापुर थाने का घेराव किया और पुलिस पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया

प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

• जबलपुर के घमापुर इलाके में नशे और अवैध शराब को लेकर विवाद बढ़ा।

• विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

• कार्यकर्ताओं ने विरोध में घमापुर थाने का घेराव किया।

• प्रदर्शन के दौरान थाने के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी गई।

• कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की।

• प्राथमिक मीडिया की टीम ने किया स्टिंग तो सामने आई सच्चाई

जबलपुर में नशे के कारोबार को लेकर अचानक बढ़ा तनाव

जबलपुर के घमापुर इलाके में माहौल अचानक गरमा गया। नशे और शराब के अवैध कारोबार पर लोगों का गुस्सा बढ़ा। स्थानीय संगठनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा गया कि कुछ पुलिसकर्मी माफियाओं को बचाते हैं। इसी आरोप ने पूरे मामले को बड़ा बना दिया।

VHP कार्यकर्ता पहुंचे थाने, शुरू हुआ घेराव

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता घमापुर थाने पहुंचे।कुछ ही देर में थाने के बाहर भीड़ बढ़ गई। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और विरोध जताया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। घेराव के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।

थाने के सामने बैठकर पढ़ी गई हनुमान चालीसा

प्रदर्शन के बीच एक अलग तस्वीर भी दिखी। कार्यकर्ता थाने के सामने जमीन पर बैठ गए। इसके बाद सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण विरोध बताया। उनका कहना था कि यह लड़ाई समाज को बचाने की है।

पुलिस पर शराब माफियाओं की मुखबिरी का आरोप

विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी माफियाओं को सूचना देते हैं। इससे अवैध कारोबार करने वालों को पहले खबर मिलती है। छापे की कार्रवाई से पहले ही वे बच निकलते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे अपराध बढ़ता है। आपको बता दें कि इसी थाने की कार्य प्रणाली पर पहले कांग्रेस भी सवाल उठा चुकी है और क्षेत्रीय विधायक लखन घनघोरिया ने भी इस थाने का घेराव किया था। लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं।

इलाके में बढ़ती चाकूबाजी से लोग डरे

प्रदर्शन के दौरान इलाके की सुरक्षा भी मुद्दा बनी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। नशे का कारोबार युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहा है। स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए सख्त कार्रवाई की मांग उठी।

दो दिन पहले पुलिस अधिकारियों को दी गई थी जानकारी

कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि शिकायत पहले दी गई थी।दो दिन पहले पुलिस अधिकारियों को पूरा मामला बताया गया था।उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत भी दी गई।लेकिन कार्रवाई होती नजर नहीं आई।इसी कारण गुस्सा बढ़ता गया।

दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन पर अड़े कार्यकर्ता

घेराव के दौरान कार्यकर्ता एक मांग पर अड़े रहे।उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।उनका कहना था कि बिना कार्रवाई भरोसा नहीं बनेगा।जनता का विश्वास बचाना जरूरी है।

गांजा बेचने के आरोप ने बढ़ाई नाराजगी

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में गांजा बेचा जाता है।उनका कहना है कि कुछ जगहों पर खुलेआम नशा बिकता है।लोगों का दावा है कि कई युवा वहां आते जाते दिखते हैं।इससे आसपास रहने वाले परिवार परेशान हैं।इसी वजह से संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि नशे के इस जाल को खत्म करना जरूरी है।

पुलिस ने जांच का दिया भरोसा

मामले में पुलिस अधिकारियों ने प्रतिक्रिया दी।सीएसपी ने कहा कि शिकायत की जांच होगी।उन्होंने कहा कि किसी को बचाया नहीं जाएगा।यदि आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

प्राथमिक मीडिया के स्टिंग ने किया खुलासा

इस मामले की सच्चाई पता करने के लिए हमारी टीम ने क्षेत्र में स्टिंग किया। चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई की क्षेत्र में कई जगह पर अवैध व्यापार चल रहा है। खासकर चांदमारी तलैया क्षेत्र के पास अवैध व्यापार खुलेआम फल फूल रहा है। जिसमें देखा गया है कि अवैध गांजा व्यापार और खुले आप शराब बेची जा रही है, सूत्रों की माने तो क्षेत्र की कुछ महिलाएं भी शामिल हैं इस अवैध कारोबार में।

सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त