
संस्कारधानी की सड़कों पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी से गंभीर दुर्घटनाएँ घट जाती हैं। जिस वजह से नागरिकों में इन्हें लेकर भय का माहौल भी बना रहता है। लेकिन अब आप इनसे डरने की बजाय कुछ नंबर अपने मोबाईल पर सेव कर लें और अगली बार आवारा पशुओं के दिखने पर इन्हें सूचित करें। जिसके बाद आपकी समस्या का निदान हो काएगा। कुछ ऐसा ही सोचकर नगर निगम जबलपुर ने आवारा मवेशियों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये विधानसभा क्षेत्रवार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है। इस संबंध में निगमायुक्त प्रीति यादव ने आदेश जारी करते हुए अपर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, साथ ही निर्देश दिया है कि समस्त कार्रवाई फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर के निर्देशन में संपन्न होगी। वहीं नोडल अधिकारी वी.एन. बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सीमा के प्रमुख मार्गों, चौराहों और यातायात सघन क्षेत्रों में मवेशियों की अनियंत्रित गतिविधियां यातायात में बाधा के साथ-साथ जनहानि की आशंका भी उत्पन्न करती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु विधानसभा क्षेत्रवार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जो सुबह और शाम दो पालियों में कार्य करेंगे।
प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक:
- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र: शिव प्रसाद लोधी – 9752578128
- कैंट विधानसभा क्षेत्र: प्रमोद कुमार – 9907777248
- उत्तर विधानसभा क्षेत्र: ओमप्रकाश दुबे – 7440541828
- पूर्व एवं पनागर विधानसभा क्षेत्र: ओमप्रकाश यादव – 7694071426
सायं 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक:
- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र: ऋतुरंजन – 7879077931
- कैंट विधानसभा क्षेत्र: सुरेन्द्र राजपूत – 9302981506
- उत्तर विधानसभा क्षेत्र: महेश मलिक – 6267932021
- पूर्व एवं पनागर विधानसभा क्षेत्र: संतोष यादव – 9584255742
ये होंगे इनके काम – इन कर्मचारियों का कार्य न केवल फील्ड में सक्रिय रहना होगा, बल्कि आउटसोर्स हॉंका टीम का पर्यवेक्षण एवं समन्वय भी करना होगा। यह सभी कर्मचारी मवेशियों की धरपकड़, उनके सुरक्षित परिवहन और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
पकड़े गए गाय, भैंस, बछड़े आदि को नगर निगम द्वारा संचालित गौसेवा केन्द्र – कॉंजीहौस में भेजा जाएगा, जबकि सांड और बैल जैसे मवेशियों को निगम सीमा से बाहर ऐसे स्थलों पर छोड़ा जाएगा जहां प्राकृतिक जलस्रोत, घास एवं चारा उपलब्ध हो।
इस अभियान की समुचित निगरानी हेतु सहायक अग्निशमन अधिकारी निलेश पाटीदार को हॉंका कार्रवाई का प्रभारी अधिकारी और राजेन्द्र पटैल को गौसेवा केन्द्र-प्रबंधन का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।