होमअपराधकांचघर हत्याकांड का खुलासा: संगम टेंट हाउस के सामने हुई हत्या के...

कांचघर हत्याकांड का खुलासा: संगम टेंट हाउस के सामने हुई हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कांचघर इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जबलपुर में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हत्या में बदला मामला, सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी।

@फैज़ वारसी जबलपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कांचघर इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 29 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे संगम टेंट हाउस के सामने मोनू झरिया पर चार युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मोनू झरिया को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

इलाज के दौरान मोनू झरिया की मौत, हत्या में बदला मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में (1) तुषार उर्फ रंगा उर्फ वीरा पिता ब्रजभान चौधरी (18 वर्ष), आर्यन पिता विनोद कुछबंधिया (18 वर्ष), (3) नवीन पिता सलाम गौरी (20 वर्ष) और (4) साहिल पिता मोहन चौधरी (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी घमापुर थाना क्षेत्र के शीतलामाई और कुचबंधिया मोहल्ला निवासी बताए हैं।

3 आरोपी अभी भी फरार, हथियार और वाहन हुए जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस हत्याकांड में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पूरे मामले के खुलासे में सिविल लाइन थाना, ओमती थाना और अपराध शाखा की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

आरोपियों का निकला जुलूस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ले जाने के दौरान इन आरोपियों को सड़क से पैदल लेकर जाया गया। इस दौरान आरोपी यह कहते हुए चल रहे थे कि अपराध करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त