होमचुनावपूर्व विधानसभा से बदला अंचल सोनकर का नाम - किसने वायरल की...

पूर्व विधानसभा से बदला अंचल सोनकर का नाम – किसने वायरल की फर्जी लिस्ट

जबलपुर – भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थकों की धड़कनें एक लिस्ट ने बढ़ा दी, इस लिस्ट में पहले से घोषित पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी अंचल सोनकर का नाम परिवर्तन दिखाया वंही पश्चिम एवं उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए,

हालाकिं भारतीय जनता पार्टी ने इसे फर्जी बताते हुए सिरे से खारिज़ कर दिया, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने भी इस लिस्ट के फर्ज़ी होने की पुष्टि की, अब ये किसी मसखरे का काम था या किसी हवा बनाने उतारू उम्मीदवार का या किसी विपक्षी ने हवा बिगाड़ने इसे वायरल किया यह तो जांच का विषय है ।

इस लिस्ट के वायरल होते ही चौराहों और ऑनलाइन ग्रुप्स में यह चर्चा का विषय बना रहा, वहीं यह भी चर्चा होती कि इसमे कुछ नाम तो ऐसे थे जिन्हें देखकर ही लिस्ट फर्जी प्रतीत हो गई, तो कुछ लोग इसे सही मानकर अपने राजनीतिक आंकलन करते भी दिखाई दिए ।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep पर वक़्त